.

आजमगढ़: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पुलिस परिवार के बच्चों का शानदार प्रदर्शन


35 बच्चों ने जीते पदक, एएसपी ग्रामीण ने किया सम्मानित

आजमगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस परिवार के बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा आत्मरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “वामा सारथी” पहल के अंतर्गत अंतर्जनपदीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग कराया गया। यह प्रतियोगिता 25 अप्रैल 2026 को आजमगढ़ ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा न्यू कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फूलपुर में “New Cambridge Sports Cup–2026” के तहत आयोजित की गई, जिसमें करीब 12 जनपदों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
पुलिस लाइन आजमगढ़ से ताइक्वांडो कोच आरक्षी सुनील कुमार सिंदे के नेतृत्व में 55 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इनमें से 35 बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल कर जनपद का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में 10 बच्चों ने स्वर्ण, 8 बच्चों ने रजत तथा 17 बच्चों ने कांस्य पदक अपने नाम किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। स्वर्ण पदक विजेताओं में शुभा यादव, दीपांशी गुप्ता, सौम्या पटेल, सान्वी यादव, गौरवी गुप्ता, शिवांगी यादव, अभिरित सिंह, आकृति सोलंकर, आर्यन ग्राउंड व याशी यादव शामिल रहे। रजत पदक पाने वालों में आर्या सिंह, राघव रैन, आस्था यादव, आराध्या सिंह, पारिधि गुप्ता, अनुराग यादव, अन्वी यादव व अयात रहे, जबकि कांस्य पदक विजेताओं में हर्षित पांडेय, दीपक पांडेय, सौम्या गौतम, श्रुति गौतम, समृद्धि ओझा, दिव्यांशी यादव, सोनिया यादव, औशिका सिंह, दिव्या यादव, आराध्या सोनकर, आशी सिंह, श्रेया, पारिधि कुमारी, स्वाति निषाद, मनीषा, राज व मोनू शामिल रहे। पुलिस विभाग की इस पहल से बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ रही है और वे आत्मरक्षा के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी सशक्त बन रहे हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment