.

आजमगढ़: योगासन प्रतियोगिता में बेटियों का जलवा, बढ़ाया मान




प्रथम ओलंपिक स्पोर्ट्स कार्निवल के तहत योग प्रतियोगिता में 150 ने किया प्रतिभाग

आजमगढ़: जिला ओलंपिक एसोसिएशन आजमगढ़ के तत्वावधान में आयोजित प्रथम ओलंपिक स्पोर्ट्स कार्निवल-2026 के अंतर्गत योगासन प्रतियोगिता का आयोजन 26 अप्रैल, रविवार को शहर के मंगलम मैरिज हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक की प्रेरणा से किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर सचिव अजेंद्र राय, सह सचिव दिनेश कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में पांच विद्यालयों और चार अकादमियों के लगभग 150 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित पारंपरिक, आर्टिस्टिक सिंगल, पेयर व रिदमिक प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। अंडर-14 बालिका वर्ग में दीपक एजुकेशनल एकेडमी की अंशिका यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि जेएनवी की दिव्यांशी सिंह ने भी अलग-अलग स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। श्री बिहारी जी योगासन अकादमी की अंजलि सोनकर ने अंडर-14 बालिका पारंपरिक वर्ग में प्रथम स्थान पाया, वहीं अंडर-18 वर्ग में ऋषिका ने बाजी मारी। 18 वर्ष से ऊपर वर्ग में रबीना ने पहला स्थान प्राप्त किया। आर्टिस्टिक सिंगल व पेयर स्पर्धाओं में भी प्रतिभागियों ने बेहतरीन संतुलन और लय का प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार हासिल किए।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अर्चना, प्रियंका, रितु, रितु वर्मा, मंजू, दीक्षा, अंजलि, बालकृष्ण, लोकनाथ, सीपू, शुभम, रवीना, स्पर्श व स्मिता सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल रहे। कार्यक्रम में संरक्षक सिद्धार्थ सिंह, डीवाईएसए अशोक कुमार गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रज्ञा राय, सुनील दत्त विश्वकर्मा समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच मिलता है और खासकर बेटियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है, जिससे जिले का नाम रोशन हो रहा है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment