.

आजमगढ़: जनगणना-2027 के लिए सेल्फी प्वाइंट से जागरूकता अभियान शुरू


डीएम ने किया शुभारम्भ, 7 से 21 मई तक स्वगणना में भाग लेने की अपील

आजमगढ़: जनगणना-2027 को लेकर आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी रविन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित “जनगणना-2027 में आपका स्वागत है” थीम पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट का शुभारम्भ किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने स्वयं सेल्फी लेकर अभियान की शुरुआत की और लोगों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 1872 से प्रारंभ हुई जनगणना श्रृंखला की यह 16वीं जनगणना है, जो देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना के रूप में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल और विविधतापूर्ण राज्य में सटीक जनगणना अत्यंत आवश्यक है, जिससे विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने जनपदवासियों से 7 मई से 21 मई 2026 के बीच स्वगणना (Self Enumeration) में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक स्वेच्छा से सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनपद के विकास में उनकी सहभागिता सुनिश्चित हो सके। इसके पश्चात 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) का कार्य किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं जिला जनगणना अधिकारी गम्भीर सिंह ने स्वगणना की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर ओटीपी सत्यापन के बाद परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज कर सकते हैं। प्रक्रिया पूर्ण होने पर उन्हें एक सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी प्राप्त होगी, जिसे सत्यापन के समय गणनाकर्मी को दिखाना आवश्यक होगा।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर संजय चावला, जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार, जिला जनगणना समन्वयक आकाश राय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे और “सही गणना, सशक्त भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment