सभी 24 थानों ने भी अपने स्तर पर उत्कृष्ट कार्य कर रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल किया
आजमगढ़: जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है। यह उपलब्धि आईजीआरएस पोर्टल पर माह मार्च 2026 की समीक्षा के आधार पर हासिल हुई है। शासन स्तर से आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की नियमित समीक्षा की जाती है, जिसके आधार पर मासिक रैंकिंग निर्धारित होती है। आजमगढ़ पुलिस द्वारा प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करते हुए पोर्टल पर समय से आख्या प्रेषित की गई, जिसके परिणामस्वरूप जनपद को यह उल्लेखनीय सफलता मिली। विशेष बात यह रही कि जनपद के सभी 24 थानों ने भी अपने-अपने स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करते हुए रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल किया। यह रैंकिंग फरियादियों द्वारा दिए गए फीडबैक एवं शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के आधार पर निर्धारित की जाती है। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन एवं प्रभावी मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा यह उपलब्धि अर्जित की गई है। इस सफलता से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और संतुष्टि की भावना और अधिक मजबूत हुई है। उच्चाधिकारीगण द्वारा भी इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आजमगढ़ पुलिस के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की गई है। जनपद रैंकिंग: जनपद आजमगढ़ – प्रथम स्थान थाना वार रैंकिंग (सभी प्रथम स्थान पर): म0 थाना, कोतवाली, रानी की सराय, कंधरापुर, गंभीरपुर, निजामाबाद, मुबारकपुर, जहानागंज, अतरौलिया, अहरौला, कप्तानगंज, तहबरपुर, रौनापार, महाराजगंज, बिलरियागंज, सरायमीर, सिधारी, पवई, फूलपुर, देवगांव, बरदह, तरवां, मेहनगर, मेहनाजपुर।
Blogger Comment
Facebook Comment