.

आजमगढ़: सपा सरकार में ही हो गया था पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास: हलवदार यादव


सपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के बयान को बताया हास्यास्पद

कहा, समाज में अराजकता फैलाने के लिए भाजपा ले रही फिल्मों का सहारा

आजमगढ़ : सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सोमवार जिले में दिए गए बयान, पूर्वांचल का विकास सपा के एजेंडे में नहीं हैं को हस्यासपद बताया। कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास 2017 में सपा सरकार ने ही किया था। अगर सपा ने जमीन अधिग्रहित नहीं की होती तो भाजपा यह एक्सप्रेसवे नहीं बना पाती। सपा जिलाध्यक्ष मंगलवार को अपने कार्यालय में पत्र प्रतिनिधियों से बात कर रहे थे। कहा कि यह एक्सप्रेसवे घटिया किस्म का बना हुआ है। जिन मानक में एक्सप्रेसवे बनना चाहिए था वैसा नहीं बना, जिसके कारण एक्सप्रेसवे टूट रहा और दुर्घटनाएं हो रही हैं। कहा कि भाजपा समाज में अराजकता फैलाने और फूट डालने के लिए अब फिल्मों का सहारा ले रही है। जिले का विकास सपा सरकार में हुआ। पूर्वाचल के विकास के लिए मुलायम सिंह यादव ने पूर्वांचल विकास निधि अलग से दिया था। जातीय भावना से ऊपर उठकर बलिया में चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का निर्माण कराया। कहा कि आजमगढ़ में बनाया गया महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय जो राजा सुहेलदेव राजभर के नाम पर रखा जाना था। आज तक राजभर शब्द नहीं जोड़ा गया। यह राजभर समाज के साथ धोखा है। दूसरी सरकारों द्वारा किए गए कार्यों पर अपना बोर्ड लगाना भाजपा की आदत है। अपने चहेते सजातीय व्यक्ति द्वारा डेयरी लगाए जाने पर आयोजित कार्यक्रम के लिए सरकारी्, गैर सरकारी स्कूलों को बंद कर भीड़ जुटाई गई।
उन्होंने कहा कि कमिश्नरी बनाने, चीनी मिल, पीजीआई, कृषि विश्वविद्यालय, महिला अस्पताल, फूलपुर, लालगंज में ट्रामा सेंटर, तरवां और अतरौलिया में 100-100 बेड का अस्पताल, अधिवक्ताओं के लिए चैंबरों का निर्माण, रोडवेज कार्यालय, कलेक्ट्रेट भवन्र, मंडल कारागार हवाई पट्टी मंदुरी का निर्माण आदि विकास कार्य सपा सरकार की ही देन है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment