तमंचा व चापड़ बरामद, मामले में पहले से दर्ज था मुकदमा
आजमगढ़ : जनपद के थाना फूलपुर पुलिस ने सामाजिक आस्था से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा और चापड़ भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल की रात लाहीडीह बाजार स्थित एक चाय की दुकान के पास लगे बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के फोटो व झंडों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत मिली थी। इस मामले में वादी गौतम प्रसाद की तहरीर पर थाना फूलपुर में मु0अ0सं0 135/2026 धारा 299 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। इसी क्रम में एक अन्य सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा व बड़ा चापड़ बरामद किया, जिसके आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने 13 अप्रैल को ग्राम सदरपुर बरौली के पास तिराहे से वांछित अभियुक्त विपिन यादव पुत्र प्रकाश यादव निवासी ग्राम लाहीडीह थाना फूलपुर को गिरफ्तार किया। उसे विधिक प्रक्रिया के तहत हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त के खिलाफ थाना फूलपुर में मु0अ0सं0 135/2026 धारा 299 बीएनएस , मु0अ0सं0 137/2026 धारा 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट सहित पूर्व के आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 उमाशंकर यादव, हे0का0 अवधेश यादव व का0 आलोक सिंह की टीम की अहम भूमिका रही।
Blogger Comment
Facebook Comment