.

आजमगढ़: अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा ने किया स्वच्छता व दीपोत्सव कार्यक्रम


प्रतिमा की साफ-सफाई कर दीप जलाए, 14 अप्रैल को बूथ स्तर पर होंगे आयोजन

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह और नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा के नेतृत्व में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर मेहता पार्क स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की साफ-सफाई की गई तथा सायंकाल दीप प्रज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने बताया कि भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल को पूर्व संध्या पर बाबा साहब से जुड़े स्थानों, स्मारकों और प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम किया गया।
उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर जिले के सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान बाबा साहब की प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी, उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा होगी, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जाएगा तथा मिष्ठान वितरण भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment