.

आजमगढ़: जिला ओलंपिक स्पोर्ट्स कार्निवल: एथलेटिक्स में आदित्य, अजय और प्रीति का दबदबा




बैडमिंटन में कई खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल/अगले दौर में बनाई जगह, अन्य खेलों की तिथियां घोषित

आजमगढ़: जिला ओलंपिक एसोसिएशन आजमगढ़ एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रथम जिला ओलंपिक स्पोर्ट्स कार्निवल के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जारी है। जनपद के खेल संघों के सहयोग से हो रही इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे , बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में आदित्य यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सुंदरम पाल द्वितीय और सुमित सोनकर तृतीय रहे। 200 मीटर में भी आदित्य यादव ने बाजी मारी, अजय राजभर दूसरे और सुंदरम पाल तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में अजय राजभर प्रथम, सुजीत द्वितीय और आशीष सोनकर तृतीय रहे। 800 मीटर में अंकित यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, शिवा यादव द्वितीय और दीपक शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में शिवा यादव प्रथम, आदित्य कुमार द्वितीय तथा विवेक विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रीति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, रिया वर्मा द्वितीय और मोनी तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ का परिणाम भी इसी क्रम में रहा। 400 मीटर में प्रीति प्रथम, सोनी द्वितीय और रागिनी तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर में प्राजंलि यादव प्रथम, प्रतीक यादव द्वितीय और साक्षी यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले हुए जिसमें 13 वर्षीय बालिका वर्ग में श्रेया यादव, अंशु यादव, तनुजा राठौर और आराध्या यादव ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं 13 वर्षीय बालक वर्ग में प्रणव, अथर्व उपाध्याय, यथार्थ यादव, आर्यन राजभर, अंश विश्वकर्मा, आश्रुत प्रताप सिंह, श्रेयांश सिंह और पुलकित प्रजापति ने शानदार जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। बास्केटबॉल बालक वर्ग में एचएमपीएस ने डॉक्टर मंसूर अहमद स्कूल मुबारकपुर 32-19 से एन एन आई एम एकेडमी ने शांतिनिकेतन स्कूल को 30 -27 से शिब्ली स्कूल ने स्टेडियम आजमगढ़ मिनी को 28-26 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया l
आज आगामी प्रतियोगिताओं की तिथियां भी घोषित की गईं। योगासन प्रतियोगिता 26 अप्रैल को मंगलम मैरिज गार्डन, सिधारी में आयोजित होगी। स्केटिंग प्रतियोगिता 27 से 28 अप्रैल तक राहुल सांकृत्यायन इंटर कॉलेज, लच्छीरामपुर में संपन्न होगी। खो-खो प्रतियोगिता 28 से 29 अप्रैल तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, ब्रह्मस्थान में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जानकारी संयोजक दिनेश कुमार सिंह एवं सचिव अजेंद्र राय ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से जनपद में खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिल रहा है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment