.

आजमगढ़: सठियांव चौराहे से गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित गिरफ्तार


संगठित गिरोह बना कर चोरी-नकबजनी की घटनाओं को देते थे अंजाम

आजमगढ़: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुबारकपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संगठित अपराध पर प्रभावी प्रहार किया है। विवेचना में सामने आया कि बृजभान पुत्र स्व. कान्ता व गौतम पुत्र ध्यानचन्द्र निवासी ग्राम भटौरा, थाना मुबारकपुर एक संगठित गिरोह बनाकर चोरी, नकबजनी समेत अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। इनकी सक्रियता पूरे जनपद में फैली थी। गिरोह के भय से लोग शिकायत करने से भी कतराते थे। इस संबंध में थाना मुबारकपुर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को व0उ0नि0 वीरेन्द्र यादव मय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सठियांव चौराहे के पास घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बृजभान (25 वर्ष) व गौतम (29 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को नियमानुसार न्यायालय भेज दिया। कई मामलों में रहे हैं शामिल पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना मुबारकपुर सहित अन्य थानों में चोरी, नकबजनी व गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment