.

आजमगढ़: पुलिस उपाधीक्षक बने शशिमौली पांडे, पीपिंग सेरेमनी में मिला सम्मान


वरिष्ठ अधिकारियों ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं, उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

आजमगढ़ : शनिवार को आयोजित गरिमामय पीपिंग सेरेमनी कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर शशिमौली पांडे को पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) पद पर पदोन्नत होने पर औपचारिक रूप से स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी ने उन्हें पदोन्नति की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी सqदर आस्था जायसवाल भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने कहा कि यह पदोन्नति उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का परिणाम है। साथ ही अपेक्षा जताई कि वह भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा करते रहेंगे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment