.

आजमगढ़: मामूली कहासुनी में युवक की चाकू मार हत्या


मुबारकपुर थाना क्षेत्र की घटना,पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी

आज़मगढ़: मुबारकपुर थाना क्षेत्र के चक सिकठी गांव के इस्लामपुरा मोहल्ले में बीती देर रात 22 वर्षीय हस्सान पुत्र नौशाद की घर के सामने ही चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। युवक अपने दोस्त से बात कर रहा था इसी दौरान कहा सुनी हो गई। इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक को लहूलुहान कर दिया गया। खून से लथपथ पड़े युवक को थोड़ी देर बाद किसी अन्य काम से निकले पिता नौशाद ने देखा। युवक की हालत देखकर वह सन्न रह गए और शोर मचाने लगे। युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी इस्लामपुरा मोहल्ले का ही इरफान पुत्र अब्दुल मन्नान बताया जा रहा है। मृतक सात भाई और तीन बहनों में पांचवें नंबर पर था। मृतक बुनकरी के काम से जुड़ा था। रात में ही घटना की सूचना मिलने के बाद मुबारकपुर थाना के पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। आरोपी के खिलाफ मृतक के पिता ने मुकदमा दर्ज करा दिया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment