.

आजमगढ़: जिला ओलंपिक स्पोर्ट्स कार्निवल में सुखदेव पहलवान स्टेडियम का दबदबा



बास्केटबॉल फाइनल में एचएमपीएस को 41-27 से हराया, एथलेटिक्स में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम

आजमगढ़: प्रथम जिला ओलंपिक स्पोर्ट्स कार्निवल के अंतर्गत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में सुखदेव पहलवान स्टेडियम के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। बास्केटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में स्टेडियम की टीम ने एचएमपीएस पब्लिक स्कूल को 14 अंकों के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबले में स्टेडियम के खिलाड़ियों ने 41 अंक बनाए, जबकि एचएमपीएस की टीम 27 अंकों तक ही सिमट गई।
फाइनल मैच का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुखदेव पहलवान स्टेडियम, द्वितीय स्थान एचएमपीएस पब्लिक स्कूल तथा तृतीय स्थान प्रतिभा निकेतन स्कूल, आजमगढ़ ने प्राप्त किया। स्टेडियम टीम का बालिका वर्ग में भी रहा दबदबा।
बालिका वर्ग में भी सुखदेव पहलवान स्टेडियम ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं सर्वोदय पब्लिक स्कूल द्वितीय तथा प्रतिभा निकेतन स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर स्केटिंग संघ के सचिव श्मंगल प्रसाद, जिमनास्टिक संघ के सचिव लक्ष्मण प्रसाद, बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव, कोच नागेंद्र चौरसिया, आकाश, मृत्युंजय प्रजापति, किशन, रीता सिंह, शिवानंद, ऋषभ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वहीं, एथलेटिक्स प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे - लांग जंप (बालक)
प्रथम: सनी गौड़ (पिता- बलिहारी गौड़), द्वितीय: सचिन (पिता- राजकुमार कनौजिया), तृतीय: गुकेश कनौजिया (पिता- राजकुमार कनौजिया) । शॉटपुट थ्रो में प्रथम: अनुकल्प गुप्ता (पिता- घनश्याम गुप्ता), द्वितीय: रुद्र प्रताप सिंह (पिता- शिवमंडल सिंह), तृतीय: प्रतीक राय (पिता- प्रवीण राय) रहे। जैवलिन थ्रो में
प्रथम: कृष्ण यादव (पिता- अर्जुन यादव), द्वितीय: रुद्र प्रताप सिंह (पिता- शिवमंडल सिंह), तृतीय: शुभम यादव (पिता- दयाराम यादव) रहे। हाई जंप (बालक) प्रथम: अनुकल्प गुप्ता (पिता- घनश्याम गुप्ता), द्वितीय: ओम यादव (पिता- अरविंद यादव), तृतीय: कृष्ण यादव (पिता- अर्जुन यादव) स्थान पर रहे। हाई जंप (बालिका) में
प्रथम: शिवियांगी वर्मा (पिता- उमेश वर्मा), द्वितीय: सोनी निषाद (पिता- रामनाथ निषाद), और तृतीय: रागनी निषाद (पिता- संजय निषाद) रहीं। लांग जंप (बालिका) में प्रथम: रिया वर्मा (पिता- राकेश वर्मा),
द्वितीय: मोनी (पिता- रामनाथ निषाद), तृतीय: रोपनी (पिता- रामनाथ निषाद) रहीं।
प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अजय मौर्या, मुजम्मिल खान, मिथिलेश यादव, मोहम्मद इरफान, अल्ताफ जावेद, प्रखर कुमार, सत्यानंद यादव, दीपक पासवान, मोहम्मद समीर का विशेष योगदान रहा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment