.

आजमगढ़: 594 महिला रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड सम्पन्न





9 माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद यूपी पुलिस में शामिल हुईं, डीआईजी ने दिलाई सेवा की शपथ

आजमगढ़: पुलिस लाइन आजमगढ़ में 594 महिला रिक्रूट आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह ने परेड की सलामी लेकर 20 टोलियों का निरीक्षण किया और सभी प्रशिक्षुओं को कर्तव्यनिष्ठा व सेवा भावना की शपथ दिलाई। यह प्रशिक्षण 21 जुलाई 2025 से प्रारंभ होकर 9 माह तक चला, जिसमें आजमगढ़ की 235, गाजीपुर की 204, मऊ की 104 तथा भदोही की 51 महिला रिक्रूट आरक्षियों ने भाग लिया और अंतः कक्षीय 8 तथा बाह्य कक्षीय 10 विषयों में कठोर व अनुशासित प्रशिक्षण प्राप्त किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित इस समारोह में डीआईजी ने प्रशिक्षुओं को सामाजिक बुराइयों से दूर रहते हुए अनुशासन, ईमानदारी व समर्पण के साथ सेवा करने की प्रेरणा दी। परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर 16 विषयों तथा 3 परेड कमांडरों सहित कुल 19 महिला रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित किया गया, जिसमें गीतांजली शर्मा, नमिता यादव व प्राची यादव परेड कमांडर रहीं, जबकि सर्वांग सर्वोत्तम व कई विषयों में मान्या मौर्या ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा बाह्य कक्षीय में पूजा अस्थाना अव्वल रहीं। विभिन्न विषयों में संजना राय, रुपम सिंह, सुषमा वर्मा, पूजा गुप्ता, ज्योति देवी, शालिनी सिंह, खुशबू सिंह, दीपिका देवी, नेहा पटेल, अनीता देवी, मधु मिश्रा, आरती मिश्रा, निधि मिश्रा व मंशा यादव सहित अन्य प्रशिक्षुओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रशिक्षकों में राजेन्द्र कुमार, प्रकाश कुमार व संजय कुमार को सम्मानित किया गया, वहीं उद्घोषणा के लिए पुलिस उपाधीक्षक शशिमौली पाण्डेय व अभय तिवारी को भी सम्मान दिया गया। समारोह अनुशासन, गरिमा व उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, नगर व यातायात सहित अन्य अधिकारी, प्रशिक्षुओं के अभिभावक व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment