.

आजमगढ़: 1.5 लाख के चोरी के माल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार


दीदारगंज पुलिस की सफलता,दो मुकदमों का खुलासा, जेवरात व नकदी बरामद

आजमगढ़: थाना दीदारगंज पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी की घटनाओं का खुलासा कर एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान मनोज राजभर पुत्र लेखई राजभर निवासी कुम्भ मठिया थाना बरदह जनपद आजमगढ़ (उम्र करीब 25 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वादीगण द्वारा अलग-अलग तिथियों में घरों से सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े व नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर थाना दीदारगंज में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।
इसी क्रम में 26 अप्रैल 2026 को उ0नि0 मय हमराह क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर सिसवारा मोड़ के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी के दो अदद कान का झाला (पीली धातु), एक मंगलसूत्र, चार साड़ियां तथा नकद 10,600 रुपये बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये आंकी गई है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को संबंधित मुकदमों में समय करीब 11:10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया तथा धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी की गई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके विरुद्ध पूर्व में एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश, चौकी प्रभारी मार्टीनगंज उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह, कांस्टेबल दीपक कुमार यादव व कांस्टेबल अमन चौधरी शामिल रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment