अभ्यर्थियों को समय से केंद्र तक पहुंचाने के लिए पुलिस रही मुस्तैद
आजमगढ़: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आजमगढ़ पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी ने थाना कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर एवं शिबली कॉलेज के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि यातायात को हर हाल में सुचारु एवं व्यवस्थित रखा जाए, ताकि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पुलिस की सतर्कता और बेहतर प्रबंधन के चलते अभ्यर्थियों को समय से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा मिली और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य बनी रही।
Blogger Comment
Facebook Comment