.

आजमगढ़: स्कूल बस से लड़ी बाइक,दो की मौत, एक घायल


पवई थाना क्षेत्र के मैगना बाजार के पास हुआ दर्दनाक हादसा

आजमगढ़: बेटे के लिए लड़की देखकर वापस लौट व्यक्ति और उसके रिश्तेदार की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पवई थाना क्षेत्र के मैगना बाजार के पास डेहरी मोड पर शनिवार को पवई थाना क्षेत्र के भुखली गांव निवासी रामपत (48) पुत्र रामकिशोर व उनके रिश्तेदार जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी आयुष कुमार (18) पुत्र उमेश चंद्र व सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी राजू कुमार की बाइक की सामने से आ रही अनवार पब्लिक स्कूल की बस से जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार रामपत व आयुष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घायल राजू को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बस को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों में घटना की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने बेटे के लिए रिश्ता देखने सिकरौर गया था और लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment