अलग-अलग जन्मतिथि दिखा कर बनवाया था पासपोर्ट, दीदारगंज पुलिस ने की कार्रवाई
आजमगढ़: जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अलग-अलग जन्मतिथि दर्शाकर कूट रचित दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट जारी कराया था, जिसका खुलासा पासपोर्ट सत्यापन के दौरान हुआ। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि अभियुक्त ने पासपोर्ट संख्या K4465814 में अपनी जन्मतिथि 20 दिसंबर 1988 दर्ज कराई थी, जबकि दूसरे पासपोर्ट संख्या P1528724 में जन्मतिथि 11 दिसंबर 1997 दर्शाई गई थी। दोनों पासपोर्ट कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर बनवाए गए थे। इस मामले में थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने 29 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर हुब्बीगंज चौराहा से विनय कुमार पुत्र राम सुमेर निवासी ग्राम बीबीगंज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को सुबह करीब 9:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दोनों पासपोर्ट बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अनुचित लाभ लेने के उद्देश्य से अलग-अलग जन्मतिथि दिखाकर दो पासपोर्ट बनवाए थे। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र यादव, उपनिरीक्षक करमुल्ला अली तथा हेड कांस्टेबल रामदीन की टीम की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Blogger Comment
Facebook Comment