सुखदेव पहलवान स्टेडियम में आयोजन संपन्न, विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
आजमगढ़: जिला ओलंपिक एसोसिएशन आजमगढ़ के तत्वावधान में आयोजित प्रथम “ओलंपिक स्पोर्ट्स कार्निवाल 2026” के अंतर्गत 28 अप्रैल को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। “खेलों की शक्ति, आजमगढ़ की प्रगति” के मूल मंत्र के साथ आयोजित इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी अजय यादव उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस के सत्यन (अध्यक्ष, द प्रेस क्लब आजमगढ़), उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष विजय शंकर यादव, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं सर्वोदय ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर राजेंद्र प्रसाद यादव तथा ओलंपिक संघ के सचिव अजेंद्र राय मौजूद रहे। आयोजन जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक की प्रेरणा से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। 25 किलोग्राम में आर्यन (चढ़ई), 32 किलोग्राम में सोनू (बौरहवा बाबा), 35 किलोग्राम में अभय प्रताप (चढ़ई), 38 किलोग्राम में कुणाल (चढ़ई), 41 किलोग्राम में साहिल (मोजरापुर), 45 किलोग्राम में प्रियांशु गौड़ (मोजरापुर), 50 किलोग्राम में अंकित (मोजरापुर), 55 किलोग्राम में विपिन यादव (चढ़ई), 60 किलोग्राम में देवेश कुमार यादव (नीबी), 65 किलोग्राम में सौरभ यादव (नीबी) तथा 71 किलोग्राम में शिवम यादव (चढ़ई) ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में 25 किलोग्राम में वर्षा यादव (असाधर पट्टी), 40 किलोग्राम में कंचन (स्टेडियम), 42 किलोग्राम में अनुष्का (भगत सिंह खेल एकेडमी) तथा 50 किलोग्राम में अनुपम (स्टेडियम) ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक मंडल की अहम भूमिका रही, जिसमें प्रमुख रूप से सत्यवान यादव, रामवृक्ष यादव, इंद्रेश यादव, गोविंद यादव, अमरजीत यादव एवं रागिनी यादव शामिल रहे। जिला ओलंपिक संघ के सचिव अजेंद्र राय एवं संयोजक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन बाल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं।
Blogger Comment
Facebook Comment