.

आजमगढ़: विदेश में नौकरी का झांसा दे लोगों को मादक पदार्थ तस्करी में फंसाने वाला गिरोह बेनकाब


रानी की सराय पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को दबोचा,अन्य की तलाश जारी

आजमगढ़: रानी की सराय थाना क्षेत्र में विदेश में नौकरी दिलाने का लालच देकर लोगों को मादक पदार्थ तस्करी में फंसाने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार, 14 मार्च 2026 को वादी सुनील यादव पुत्र रामनाथ यादव निवासी ग्राम श्रीनगर सियरहा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ने तहरीर देकर बताया था कि कुछ लोग विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे धोखाधड़ी कर उन्हें मादक पदार्थ तस्करी में फंसा रहे हैं। इस सूचना पर थाना रानी की सराय में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान इस गिरोह में संलिप्त संदीप विश्वकर्मा, डॉ. फहीम खाँ, आदिल तथा नसीम आलम उर्फ भोनू के नाम सामने आए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में बढ़ोत्तरी करते हुए कार्रवाई तेज कर दी। रविवार सुबह करीब 06:20 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम बेलइसा में दबिश देकर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान डॉ. फहीम खाँ पुत्र कमरुद्दीन खान निवासी सरायगंगापब्बी नदवा सराय थाना घोसी जनपद मऊ तथा
आदिल पुत्र कमरुद्दीन खान निवासी सरायगंगापब्बी नदवा सराय थाना घोसी जनपद मऊ के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे संदीप विश्वकर्मा के कहने पर नसीम आलम उर्फ भोनू को सामग्री उपलब्ध कराते थे, जिसे आगे शम्भू यादव उर्फ श्याम यादव के माध्यम से विदेश जाने वाले लोगों तक पहुंचाया जाता था। इस पूरे नेटवर्क के जरिए लोगों को धोखे में रखकर उन्हें मादक पदार्थ तस्करी में फंसाया जाता था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है। साथ ही गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस कार्रवाई में उ0नि0 हैदर अली मंसूरी, उ0नि0 सूरज तिवारी एवं कांस्टेबल देवेश गौड़ की टीम शामिल रही।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment