मारवाड़ी युवा मंच के आयोजन में जुटे जनप्रतिनिधि व अधिकारी, समाजसेवियों को किया गया सम्मानित
आजमगढ़: शहर स्थित श्री मारवाड़ी धर्मशाला में रविवार को मारवाड़ी युवा मंच शाखा आजमगढ़ द्वारा आयोजित चतुर्थ निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं अंग प्रदान शिविर का समापन समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के मुख्य अतिथि गैलेंट ग्रुप के चेयरमैन चंद्रप्रकाश अग्रवाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में परीक्षित खटाना (मुख्य विकास अधिकारी), मधुबन सिंह (एसपी सिटी), शुभम तोदी (क्षेत्राधिकारी सदर), मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रीति बाजोरिया, प्रांतीय सहायक मंत्री इशांक शाह तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम संयोजक विशाल गोयनका ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से 100 से अधिक दिव्यांग भाई-बहनों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद जगी है। शाखा अध्यक्ष अविनाश जालान ने बताया कि शिविर के दौरान दिव्यांगों के अंगों का नाप लेकर कार्यशाला में दिन-रात मेहनत कर कृत्रिम अंग तैयार किए गए और निर्धारित तिथि पर उन्हें वितरित किया गया। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विष्णु रुंगटा ने मंच द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। वहीं वरिष्ठ सदस्य श्यामसुंदर डालमिया ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। समारोह में शिविर के सफल संचालन में योगदान देने वाले संयोजक, सह-संयोजक, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आदित्य सिंह, सिद्धि शर्मा तथा हॉफ लेमन रेडियो के आरजे शिवम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को दुपट्टा व बुके देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर युगल किशोर जालान, अशोक शर्मा, अशोक रुंगटा, अजीत रुंगटा, अनिल रुंगटा, भोलानाथ जालान, दीपक अडूकिया, अशोक खंडेलिया, मनोज खेतान, राजीव डालमिया, संजय डालमिया, सुनील अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, श्रेय अग्रवाल, सुधीर सिंह, नीरज गोयनका, राकेश अग्रवाल, सौरभ डालमिया, प्रत्यूष डालमिया, हिमांशु डालमिया, आकर्ष अडूकिया, आकाश बैरसिया, विजय शर्मा, परितोष रुंगटा, सोनू जालान, शुभम शर्मा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। वहीं नारी शक्ति के रूप में बबीता जसरासरिया, सुषमा सराफ, पायल जालान, लक्ष्मी खंडेलिया व रुपाली रुंगटा सहित अन्य महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही।
Blogger Comment
Facebook Comment