.

आजमगढ़: थाना समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं फरियादें, अधिकतर मामलों का हुआ निस्तारण


राजस्व से जुड़े मामलों के लिए संयुक्त टीम गठित, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

आजमगढ़: जनपद के थाना सिधारी परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी रविंद्र कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार स्वयं मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली। वहीं, शेष शिकायतें मुख्य रूप से राजस्व विभाग से संबंधित पाई गईं। इन मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा रही है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का पारदर्शी और समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। थाना समाधान दिवस के माध्यम से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन ने आगे भी इसी तरह जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment