.

आजमगढ़: ₹25 हजार का इनामिया गैंगेस्टर गिरफ्तार, गोकशी गैंग चलाता था


दुर्वाषा पुल के पास पुलिस ने दबोचा, कई गंभीर धाराओं में दर्ज हैं मुकदमे

आजमगढ़: जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फूलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ₹25,000 के इनामिया गैंगेस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, थाना फूलपुर में दिनांक 20 जनवरी 2026 को मु0अ0सं0-19/2026 के तहत धारा 3(1), 2(ख)(17) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट में फैजान उर्फ नाटे पुत्र मुहम्मद निवासी मेहियापार (थाना अहरौला) समेत 8 अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में फैजान उर्फ नाटे की गिरफ्तारी पर ₹25,000 का इनाम घोषित था।
शनिवार सुबह पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग व वांछितों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दुर्वाषा पुल के पास से अभियुक्त फैजान उर्फ नाटे (उम्र करीब 35 वर्ष) को सुबह 6:05 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर गोकशी का गैंग संचालित करता था। साथ ही, सुरक्षा के लिए अवैध असलहा रखता था और विरोध करने वालों को धमकाकर फरार हो जाता था। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आजमगढ़ व अंबेडकरनगर जनपदों में चोरी, धोखाधड़ी, गैंगेस्टर एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त काफी समय से सक्रिय अपराधी था। इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम—का0 तबरेज अहमद, का0 अमन सिंह व म0का0 सपना तिवारी—ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment