मुबारकपुर पुलिस की कार्रवाई, सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला
आजमगढ़: मुबारकपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 अभियुक्त समेत 5 अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दरांती, नगदी व मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार 31 मार्च 2026 को जहानागंज थाने में दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए ग्राम मलिकसुदनी में दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान विमलेश यादव और अन्य नामजद लोगों ने दरांती व डंडों से लैस होकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। इस दौरान गाली-गलौज भी की गई, जिससे मौके का फायदा उठाकर वांछित आरोपी फरार हो गए। इस घटना के संबंध में मुबारकपुर थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। उपनिरीक्षक धीरेन्द्र नारायण शुक्ल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मलिकसुदनी तिराहे पर घेराबंदी कर सभी आरोपियों को रात करीब 10 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार मुख्य आरोपी विमलेश यादव के पास से ₹5800 नगद और एक विवो मोबाइल फोन बरामद हुआ, जबकि गुड़िया यादव के पास से भी एक मोबाइल मिला। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 2 दरांती भी बरामद की गई हैं। गिरफ्तार लोगों में विमलेश यादव पुत्र रामबदन यादव, पूजा कुमारी पत्नी विमलेश यादव निवासी मालिकसुदनी थाना मुबारकपुर, रेखा यादव उर्फ प्रीती पुत्री रामकेश निवासी कोढ़वा थाना जहानागंज, गुड़िया यादव पत्नी बृजेश यादव निवासी भोजपुर पतिला थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ (वर्तमान पता– मलिकसुदनी थाना मुबारकपुर), नीलम यादव पत्नी दलसिंगार यादव निवासी मलिकसुदनी थाना मुबारकपुर, सरिता पत्नी ज्ञान यादव निवासी गोडारी थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ है । मुख्य आरोपी विमलेश यादव के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धीरेन्द्र नारायण शुक्ल व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment