एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में कार्रवाई
आजमगढ़' वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिलरियागंज थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 5 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए वारंटियों में रामबचन पुत्र अमेरिका निवासी ग्राम बर्नापुर थाना बिलरियागंज,जालन्धर पुत्र लालसा निवासी ग्राम बर्नापुर थाना बिलरियागंज, अमेरिका पुत्र स्व० स्वारथ निवासी ग्राम बर्नापुर थाना बिलरियागंज, हरिओम पुत्र अमेरिका निवासी ग्राम बर्नापुर थाना बिलरियागंज और शाहआलम पुत्र स्व० जमालुउद्दीन निवासी करमैनी थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ हैं ।पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार वारंटियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।
Blogger Comment
Facebook Comment