मुबारकपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कुल्हाड़ी बरामद
आजमगढ़: मुबारकपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते बेटे द्वारा अपने ही पिता पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार ग्राम पिचरी निवासी बृजबिहारी ने 31 मार्च 2026 को सूचना दी कि उनके भाई गोविन्द पुत्र ज्ञानधारी अपने पिता पर जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए कुल्हाड़ी से पिता के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस मामले में मुबारकपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ विवेचना के दौरान ग्राम पिचरी पहुंचे, जहां आरोपी गोविन्द को वादी पक्ष द्वारा पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी गोविन्द पुत्र ज्ञानधारी निवासी ग्राम पिचरी थाना मुबारकपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार मिश्र व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment