.

आजमगढ़: रोडवेज क्षेत्र में महिला की चैन काटने वाली 4 अभियुक्ताएं गिरफ्तार


ऑटो में बैठकर चालाकी से करती थीं वारदात,लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

आजमगढ़ : जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित रोडवेज परिसर में महिला का चैन काटने वाली चार शातिर महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्ताएं ऑटो में बैठकर यात्रियों को भ्रमित कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थीं। पुलिस के अनुसार, वादिनी चन्द्रवती देवी पत्नी स्व. प्रभुनाथ सिंह चौहान निवासी पुरादुर्जन राम थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ ने 20 अप्रैल को तहरीर देकर बताया कि वह अपने दामाद के साथ दवा लेने जा रही थीं। इसी दौरान रोडवेज के पास ऑटो में सवार चार महिलाओं ने धोखे से उनके गले का चैन काट लिया। बताया गया कि घटना के समय एक महिला ने नाटक कर उन्हें भ्रमित किया, जिससे वादिनी घबरा गईं और इसी बीच अन्य महिलाओं ने चैन चोरी कर लिया। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों की मदद से चारों महिलाओं को मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 174/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में अभियुक्ताओं ने घटना करना स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि वे योजनाबद्ध तरीके से ऑटो में बैठकर यात्रियों को निशाना बनाती थीं और पूर्व में भी इसी प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे चुकी हैं।
गिरफ्तार अभियुक्ताओं में शीला देवी पुत्री सीताराम निवासी सिधुआपार, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर, गुड्डी पत्नी मुन्नु निवासी लखनपारा, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर, काजल पत्नी करन निवासी लखनपारा, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर हैं। संजना पत्नी परवाना कुमार निवासी लखनपारा, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर । पुलिस ने अभियुक्ताओं के कब्जे से एक पीली धातु की चैन व ₹2000 नकद बरामद किया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment