.

आजमगढ़: मेडिकल स्टोर से ₹20 हजार की चोरी का खुलासा, युवती समेत 2 गिरफ्तार


जीयनपुर पुलिस ने ₹15 हजार नकद, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया

आजमगढ़ : जनपद के थाना जीयनपुर पुलिस ने मेडिकल स्टोर से हुई ₹20 हजार की चोरी का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से ₹15 हजार नकद के साथ अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, वादी जावेद अख्तर पुत्र स्व. बदरूद्दीन निवासी अंजान शहीद, थाना जीयनपुर ने 17 अप्रैल को तहरीर देकर बताया था कि उनके आफाक मेडिकल स्टोर के कैश काउंटर से अज्ञात चोरों ने ₹20 हजार पार कर दिए। इस मामले में थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 0170/2026 धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसी क्रम में पुलिस टीम ने सोमवार तड़के बागखालिस-बक्खोपुर मार्ग से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में अभिषेक सिंह उर्फ आकाश सिंह पुत्र रामाकर सिंह निवासी ग्राम किशुनपुरा, थाना जहानागंज,उम्र करीब 24 वर्ष और अन्तिमा सिंह पुत्री स्व. तेजबहादुर सिंह निवासी ग्राम किशुनपुरा, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ ,उम्र करीब 31 वर्ष, हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के ₹15,000 नकद बरामद किए, वहीं अभिषेक सिंह के पास से एक अवैध तमंचा (.315 बोर) व एक जिन्दा कारतूस भी मिला। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है, साथ ही आर्म्स एक्ट में अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, धोखाधड़ी व आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गोपाल प्रसाद मौर्य, उपनिरीक्षक अमित कुमार वर्मा, महिला उपनिरीक्षक गीतांजली यादव, हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार सिंह, कांस्टेबल अवधेश कुशवाहा, अक्षय प्रसाद व महिला कांस्टेबल अर्चना कुशवाहा शामिल थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment