पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास त्रिदेव ग्रुप प्लाटिंग स्थल में हुई थी मारपीट
दो घायल अभियुक्त जिला अस्पताल से पकड़े गए
आजमगढ़ : जनपद के थाना मुबारकपुर पुलिस ने प्लाटिंग विवाद में जान से मारने की नियत से हमला करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्षों के बीच हिस्सेदारी व निवेश को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडे और ईंट से हमला किया गया था, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार, 19 अप्रैल को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के किनारे स्थित त्रिदेव ग्रुप प्लाटिंग स्थल, ग्राम सठियांव के पास दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान गाली-गलौज के बाद मामला मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। घटना में सत्यानन्द चौबे व विकास चौबे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय आजमगढ़ में भर्ती कराया गया। इस मामले में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 146/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 अप्रैल की शाम करीब 7:50 बजे जिला चिकित्सालय आजमगढ़ से दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सत्यानन्द चौबे पुत्र स्व. कतवारू चौबे और विकास चौबे पुत्र सर्वानन्द चौबे दोनों निवासी ग्राम कुर्थी जाफरपुर, थाना कोपागंज, जनपद मऊ बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
Blogger Comment
Facebook Comment