.

आजमगढ़: सिधारी पुलिस ने 2.430 किग्रा गांजा के साथ शातिर तस्कर को पकड़ा


310 पुड़िया गांजा बरामद, लंबे समय से कर रहा था तस्करी

आजमगढ़ : जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिधारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरजनपदीय स्तर पर गांजा तस्करी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सिधारी के निर्देशन में उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा मय हमराह टीम द्वारा 27 अप्रैल 2026 की रात करीब 9:30 बजे नरौली के दक्षिण दिशा में जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम नन्दलाल पुत्र स्व. बचाऊ निवासी जमूरपुर उर्फ शाकिबपुर, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ (उम्र लगभग 65 वर्ष) बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी से 310 पुड़िया (कुल 2.430 किग्रा) अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 140/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पूछताछ में अभियुक्त ने कबूल किया कि वह काफी समय से गांजा तस्करी के धंधे में लिप्त है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा (चौकी प्रभारी मूसेपुर), हेड कांस्टेबल शम्भू कुमार, कांस्टेबल हरिभान सिंह, विवेक शर्मा और अजीत कुमार सिंह शामिल रहे।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment