.

आजमगढ़: ₹20 हजार रिश्वत लेते उपनिरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार


एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई, मुकदमे से नाम निकालने के एवज में मांग रहा था घूस

आजमगढ़: जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने थाना सरायमीर में तैनात एक उपनिरीक्षक को ₹20,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवनीश कुमार राय निवासी ग्राम गंगापुर, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि थाना सरायमीर में तैनात उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा मुकदमे से नाम निकालने के एवज में ₹20,000 की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद एंटी करप्शन टीम, आजमगढ़ इकाई ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी उपनिरीक्षक को थाना सरायमीर के दक्षिणी गेट के सामने सड़क किनारे शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते समय स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी में पूरी ₹20,000 की धनराशि बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, बरामदगी और साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध सिद्ध पाया गया है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित (ट्रैप टीम प्रभारी), निरीक्षक आनंद कुमार वर्मा, निरीक्षक कमलेश कुमार पासवान, उपनिरीक्षक मुर्ताजिर हुसैन खान सहित अन्य सदस्य थे। एंटी करप्शन टीम ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment