दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में उभरे नए चैंपियन
आजमगढ़: प्रथम ओलंपिक स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 के अंतर्गत स्केटिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 27 व 28 अप्रैल को राहुल सांकृत्यायन इंटर कॉलेज, लच्छीरामपुर में किया गया। जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक की प्रेरणा से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के नन्हे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रजनी तिवारी (स्त्री रोग विशेषज्ञ) की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन व पौधरोपण के साथ हुआ। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव अजेंद्र राय, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं ऋत्विक जायसवाल (प्रबंधक, एमआर जयपुरिया स्कूल) विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में आजमगढ़ फिजिकल एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन समेत विभिन्न विद्यालयों के लगभग 120 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल में शिवम् यादव, देव यादव, बादल कुमार, दुर्गविजय यादव, विवेक चौहान, अर्चना, मेराज अहमद, जैगहम अब्बास, अनिरुद्ध यादव और कैलाश सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-4 बालिका वर्ग में गौरी त्रिपाठी व अमायरा मेराज खान, अंडर-6 में अथर्व प्रणव, शिनु चौहान व अवयुक्त शर्मा, अंडर-8 बालिका में निष्ठा व मान्या श्री, तथा बालक वर्ग में ऋषित यादव, आयुष्मान सिंह व समर्थ चौहान विजेता रहे। अंडर-10 बालिका वर्ग में अश्वि सिंह, यशस्वी सिंह व नैना श्री, जबकि बालक वर्ग में नीलाम्बुज पांडेय, शौर्य श्रीवास्तव व अद्विक सिंह ने बाजी मारी। अंडर-12 बालक वर्ग में पार्थ प्रणव, प्रियांशु यादव व अखंड प्रताप यादव विजेता बने। अंडर-15 बालिका वर्ग में श्रेता प्रजापति, बतूल जैदी व आयुषी यादव, जबकि बालक वर्ग में सूर्यांश सिंह, अंश विजय व उत्कर्ष यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-18 बालक वर्ग में उत्कर्ष प्रजापति, आर्यन यादव व अनिमेष यादव विजेता रहे, जबकि 18+ वर्ग में प्रतीक सिंह व आयुष कुमार गुप्ता ने जीत दर्ज की।विशेष श्रेणियों में इनलाइन स्केटिंग में युग वाष्णेय, मोहम्मद जेयान खान, ईशान पटेल व आयुष निषाद, एडजस्टेबल स्केटिंग में श्रेयांश रावत, शौर्य गुप्ता व अव्याग्र पांडेय, तथा इनलाइन टॉय में देवांश द्विवेदी, अभिज्ञान पटेल व जयाश गिरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने खिलाड़ियों ने स्केटिंग रिंग पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक मंच साबित हुआ और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Blogger Comment
Facebook Comment