हाईस्कूल में वाणी डालमिया, 12वीं विज्ञान वर्ग में श्रेयश यादव, वाणिज्य वर्ग में स्नेहा सिंघानिया ने किया टॉप
आजमगढ़: जनपद के प्रतिष्ठित ज्योति निकेतन स्कूल, एटलस पोखरा का आईसीएसई (कक्षा 10) एवं आईएससी (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम शानदार रहा। विद्यालय का दोनों कक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम रहा, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। कक्षा 10 (आईसीएसई) के परीक्षा परिणाम में वाणी डालमिया ने 96.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शौर्य श्रेय राय 95.50 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा दक्षिता त्रिपाठी 94.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। इसी क्रम में कक्षा 12 (आईएससी) का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। विज्ञान वर्ग में श्रेयश यादव ने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नैतिक श्रीवास्तव 96.40 प्रतिशत के साथ द्वितीय और हुमा नाजिशा 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं। वाणिज्य वर्ग में स्नेहा सिंघानिया ने 95.20 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। छवि त्रिपाठी 83.80 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा मोहम्मद उमर 83.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर टी. अमलदासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो सका है।
Blogger Comment
Facebook Comment