.

आजमगढ़: जनसुनवाई में उमड़ी भीड़, MLC गुड्डू जमाली ने बांटी 4.45 लाख की मदद



आवास पर 22 से 28 मार्च तक सुनीं जन समस्याएं, जरूरतमंदों को चेक के जरिए दी आर्थिक सहायता

आजमगढ़: ​जनसेवा और सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता को निभाते हुए, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विधान परिषद सदस्य शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने 22 मार्च से 28 मार्च तक अपने निजी आवास पर आम जनमानस से मुलाकात की। इस सात दिवसीय जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्र से आए भारी संख्या में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण किया ।
​इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से समाज के कमजोर, गरीब और असहाय वर्ग के लोगों की चेक द्वारा मदद की। भीषण आर्थिक संकट और अन्य परेशानियों से जूझ रहे कई जरूरतमंद परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाई गई। इसके साथ ही, कई गरीब कन्याओं के विवाह, शिक्षा और अन्य जरूरतों के लिए उन्हें आर्थिक सहायता (नकद राशि) भी प्रदान की गई, ताकि उन्हें एक बेहतर और सम्मानजनक जीवन मिल सके। ​इस अवसर पर शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने कहा, "जनता की सेवा और उनके दुख-दर्द में भागीदार बनना ही मेरा सर्वोपरि कर्तव्य है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करना और गरीब बेटियों के हाथ पीले करने में सहयोग करना मेरे लिए राजनीति नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है। हमारी हमेशा यही कोशिश रहती है कि हमारे दरवाजे पर आने वाला कोई भी जरूरतमंद और असहाय व्यक्ति खाली हाथ और निराश न लौटे।"
​इस पूरे सप्ताह उनके आवास पर लोगों का तांता लगा रहा और उनके इस कदम की क्षेत्रवासियों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।
चेक पाने वालों में सरिता जायसवाल मोहम्मदपुर 10 हज़ार, दीपक कुमार गौतम बरहतील 5 हज़ार, नगीना इब्राहिमपुर 10 हज़ार,सुजीननिशा करमैनी 10 हज़ार, शहनाज़ मुन्ना 10 हज़ार फ्रॉस्टोला,राम प्रसाद 10 हज़ार धनहुवा, चंद्र बली सरोज 10 हज़ार खानपुर,बलि जान 10 हज़ार बम्हुर, संतोष यादव 10 हज़ार गौडइत पट्टी जीयनपुर,ऊषा पत्नी रमेश राजभर 10 हज़ार अमूडी,वहीदा 10 हज़ार जलानधारी, रुकसाना 10 हज़ार इसरौली मऊ , शहंशाह आजमगढ़ 10 हज़ार, राजेश कुमार शर्मा 10 हज़ार अमदही , मोती लाल बेलहरा 10 हज़ार,नियाज़ अहमद 10 हज़ार पैकौली महेशपुर महराजगंज, अब्दुल हकीम छिछोरी 10 हज़ार, सोहराब अहमद नसीरपुर 10 हज़ार, मोनू 10 हज़ार सठियाव, आसमा मंदे 10 हज़ार, इमामुद्दीन मुबारकपुर 10 हज़ार,सिताबीन 10 हज़ार हाफिजपुर, कायनात वफादार लहबरिया 10 हज़ार, लुबना आलम कुरैशी 10 हज़ार आजमगढ़,असद अली 10 हज़ार गुलामीपुरा, नुरुल 10500 मुबारकपुर ,नफीस अहमद 10 हज़ार मुबारकपुर, ईतेयक गुलामीपुरा 10 हज़ार, जरीना हुसैन चूटहीं 15 हज़ार, तशरीफुन निशा 10 हज़ार गुलामीपूरा, बिगन दास 15 हज़ार आजमगढ़, तबस्सुम 10 हज़ार पहाड़पुर,आबू होज़ैफ़ा अमीलो 10 हज़ार,, आरिब आजमगढ़ 15 हज़ार,अलीशा गाजीपुर 10 हज़ार,अंजू लता मौर्या 15 हजार , खुर्शीद शाहगढ़ 10 हज़ार , हकीमुद्दीन अंसारी 15 हज़ार आजमगढ़, शहादत आजमगढ़ 15 हज़ार,मोहम्मद अनस आजमगढ़ 10 हज़ार, साहेबा 10 हज़ार गुलामीपुरा रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment