जरूरतमंदों की मदद से मिला आशीर्वाद ही संगठन को प्रेरणा देता है - रणजीत सिंह
आजमगढ़: सेवा को सर्वोच्च धर्म मानते हुए सामाजिक संगठन प्रयास लगातार जरूरतमंदों की सहायता में जुटा हुआ है। संगठन की सेवा गतिविधियों की गूंज अब अन्य जिलों तक भी पहुंचने लगी है। इसी क्रम में संगठन की ओर से पैरालाइसिस से पीड़ित शीला देवी निवासी जमालपुर, सुल्तानपुर को व्हीलचेयर प्रदान कर मानवता की मिसाल पेश की गई। संगठन के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि “हमारी सच्चाई ही हमारी अच्छाई है।” उन्होंने कहा कि प्रयास के सभी साथी अपनी-अपनी सामर्थ्य के अनुसार समाजसेवा में लगे हुए हैं, जिसका परिणाम है कि समाज के लोग भी संगठन का लगातार उत्साहवर्धन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह व्हीलचेयर केटी गैस रोडवेज, आजमगढ़ की ओर से कुछ दिन पहले प्राप्त हुई थी, जिसे आज जरूरतमंद महिला को प्रदान किया गया। रणजीत सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद से मिलने वाला आशीर्वाद ही संगठन के सदस्यों को सच्चा सुख और संतोष देता है। यही प्रेरणा प्रयास के साथियों को लगातार सेवा कार्यों की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
Blogger Comment
Facebook Comment