.

आजमगढ़: जमीनी विवाद में फायरिंग का एक आरोपी गिरफ्तार


बंदूक व कारतूस बरामद,सरायमीर क्षेत्र के छित्तेपुर गांव में हुई थी फायरिंग


आजमगढ़: सरायमीर थाना क्षेत्र के छित्तेपुर गांव में जमीनी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त 12 बोर की बंदूक और भारी मात्रा में जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार 11 मार्च को छित्तेपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई थी। इस मामले में उपनिरीक्षक धीरज कुमार की तहरीर पर थाना सरायमीर में मुकदमा संख्या 63/26 धारा 3(5), 109(1) बीएनएस के तहत दोनों पक्षों के कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
गुरुवार को उपनिरीक्षक उदय बहादुर यादव पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में छित्तेपुर गांव पहुंचे। दबिश के दौरान दूसरे पक्ष का नामजद अभियुक्त ओबैश खान पुत्र एहसान खान निवासी छित्तेपुर अपने कमरे में दरवाजे के पीछे छिपा मिला, जिसे पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर बखरा गांव के पीछे जंगल में छिपाकर रखी गई 12 बोर की एसबीबीएल गन बरामद की गई। आरोपी ने बताया कि इसी शस्त्र से विवाद के दौरान फायरिंग की गई थी।
पुलिस ने मौके से दो जिंदा कारतूस व एक खोखा 12 बोर, दस जिंदा व 45 खोखा .315 बोर कारतूस, 15 जिंदा .22 बोर कारतूस और दो अन्य खोखा कारतूस बरामद किए हैं। बरामद शस्त्र के वैध कागजात न मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस मामले में अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment