भाजपा चुनाव को प्रभावित करने के लिए कई हथकंडे अपना रही - सांसद
आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदेश की जनता के हित में लगातार काम किया है, जिसका लाभ उन्हें चुनाव में मिलेगा। सांसद धर्मेंद्र यादव ने पीडीए भवन पर न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में कहा कि ममता बनर्जी बंगाल के स्वाभिमान की प्रतीक हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए विभिन्न हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा डीजीपी और होम सेक्रेटरी तक को हटवाया गया है और चुनाव तक न जाने और क्या-क्या कदम उठाए जाएंगे। इसके बावजूद इन प्रयासों का चुनाव परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। धर्मेंद्र यादव ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस पिछली बार से भी बड़े बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में वापसी करेगी।
Blogger Comment
Facebook Comment