दबाव बनाने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी
आजमगढ़, 23 मार्च 2026। तहबरपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 22 मार्च 2026 को पीड़िता ने थाना तहबरपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम जमालपुर निवासी अखिलेश यादव ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, जब पीड़िता के परिजनों ने विवाह का दबाव बनाया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 38/2026 धारा 69, 352 व 351(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार सुबह करीब 8:20 बजे आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अखिलेश यादव (31 वर्ष) पुत्र स्व. छेदी यादव, निवासी ग्राम जमालपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रवीन्द्र प्रताप यादव एवं कांस्टेबल सत्यम सिंह की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।
Blogger Comment
Facebook Comment