ईद पर्व समाज में प्रेम, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है - धर्मेंद्र यादव
आजमगढ़: पवित्र त्योहार ईद के अवसर पर समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक एवं आजमगढ़ के सांसद श्री धर्मेंद्र यादव ने शनिवार की सुबह बदरका ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गले मिलकर सभी को ईद की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सांसद ने जनपद के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की और आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व समाज में प्रेम, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। ईदगाह पर शुभकामनाएं देने के बाद सांसद शिब्ली मंजिल पहुंचे, जहां उन्होंने ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने विधायक आलम बदी आजमी, गोपालपुर विधायक नफीस अहमद, विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली, पूर्व मंत्री स्वर्गीय वसीम अहमद के आवास सहित नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर, नदीम अहमद, मोहम्मद असफर एवं मास्टर जाहिद बेग के घर जाकर सेवइयों की मिठास का आनंद लिया। इस अवसर पर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, अब्दुल्लाह अलाउद्दीन, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष जोरार खान, विपिन यादव सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने समाज में आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द को मजबूत करने का आह्वान करते हुए सभी को शांति एवं खुशहाली के साथ ईद मनाने की शुभकामनाएं दीं।
Blogger Comment
Facebook Comment