विभिन विशेषज्ञों ने नर्सिंग कार्यप्रणाली को नई तकनीकों के साथ जोड़ कर जानकारी दिया
आजमगढ़: शनिवार को शहर के लक्षीरामपुर स्थित :माँ कौशिल्या स्कूल ऑफ नर्सिंग के प्रांगण में प्रथम दो दिवसीय नर्सिंग कांग्रेस का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। जिसमें अतिथि शुचिता श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य गाँधी पी.जी. कॉलेज, डॉ. और बी. त्रिपाठी, डॉ. सुधांशू शेखर, डॉ. मनीष त्रिपाठी, डॉ. रजनी तिवारी समेत अन्य कॉलेजों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, छात्र एवं छात्राएं सम्मिलित हुए जिनकी संख्या 800 थी। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रोफेसर रवि दिशा नन्द (प्रधानाचार्य माँ कौशिल्या स्कूल ऑफ नर्सिंग) के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं का स्वागत-सम्बोधन किया गया। इसी के साथ कार्यक्रम की अगली कड़ी में अलग-अलग जगहों से आए हुए विशेषज्ञ जैसे डॉ. प्रशांत राय, शनि माली, हरेराम पाण्डेय, डॉ. नीमा, डॉ. डी. ई. भास्कर, डॉ. रीना, गोविन्दराज, राजश्री लता, अनु सैम ने नर्सिंग योग्यताओं और कार्यप्रणाली को नई तकनीकों के साथ जोड़ कर अपनी जानकारी साझा की। कार्यक्रम में बृजेश चौहान के द्वारा भाषण भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए B.L.S. पर डेमो का भी (बेसिक लाइफ सेविंग) आयोजन लैब में किया गया और साथ ही योग और स्वस्थ शरीर के आपसी ताल-मेल के बारे में छात्र एवं छात्राओं को योग अभ्यास भी कराया गया। इस प्रकार सुबह 8 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक कार्यक्रम का संचालन किया गया। साथ ही रिसर्च प्रेजेंटेशन भी (पेपर प्रेजेंटेशन) कराई गयी जिसका मूल्यांकन डॉ. आदेश अनंत भवाने, डॉ. निशांत राम और डॉ. पूजा यादव के द्वारा किया गया। मंच संचालन के कार्य को करते हुए सुष्मिता जोशी एवं रोशनी यादव ने कार्यक्रम का समापन किया।
Blogger Comment
Facebook Comment