.

आजमगढ़: डीएम-एसएसपी ने गैस एजेंसियों का किया औचक निरीक्षण


उपभोक्ताओं को समयबद्ध और सुचारू रूप से गैस की आपूर्ति करने के निर्देश दिए

आजमगढ़ : जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। मंगलवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने रानी की सराय व सिधारी क्षेत्र की गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रानी की सराय थाना क्षेत्र के नीबी स्थित तुसार गैस एजेंसी तथा सिधारी थाना क्षेत्र के हलुवाडीह स्थित के.टी. गैस एजेंसी पर पहुंचे अधिकारियों ने गैस सिलिंडरों के भंडारण, वितरण प्रणाली और अभिलेखों की गहन जांच की। इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समयबद्ध और सुचारू रूप से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम और एसएसपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि कालाबाजारी या गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment