.

आजमगढ़: लोकसभा में सांसद धर्मेंद्र यादव ने उठाया आजमगढ़ समेत यूपी की अनदेखी का मुद्दा


रेल बजट पर जताई नाराजगी, कई लंबित परियोजनाओं को जल्द शुरू करने की मांग की

आजमगढ़: आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने 16 मार्च को लोकसभा में रेल बजट पर चर्चा के दौरान केंद्र सरकार पर यूपी की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा यूपी को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन रेल बजट में प्रदेश को अपेक्षित महत्व नहीं मिला, जिससे जनता में निराशा है। उन्होंने कहा कि कुछ परियोजनाएं केवल वाराणसी तक सीमित हैं, जबकि पूरे प्रदेश की जरूरतों की अनदेखी की जा रही है। साथ ही देशभर में रेलवे अंडरपास में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या उठाते हुए उन्होंने फ्लाईओवर निर्माण की मांग की।
आजमगढ़ के लिए रखीं प्रमुख मांगें
सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि कई बार मांग करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने रेल मंत्री से निम्न मांगों को जल्द पूरा करने का आग्रह किया—
वाराणसी–आजमगढ़–गोरखपुर रेल लाइन के लिए बजट स्वीकृत किया जाए
आजमगढ़–मुंबई और आजमगढ़–दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन चलाई जाए
प्रयागराज–जौनपुर पैसेंजर ट्रेन का विस्तार आजमगढ़ तक किया जाए
मऊ–आजमगढ़–लखनऊ इंटरसिटी शुरू की जाए
मऊ–आजमगढ़–कटरा (वैष्णो देवी) साप्ताहिक ट्रेन चलाई जाए
घोषित ट्रेनों (मऊ–आनंद विहार, आजमगढ़–आनंद विहार, आजमगढ़–कोलकाता) का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए।
सांसद ने अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र बदायूं के लिए भी दिल्ली और लखनऊ ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की। साथ ही नेताजी द्वारा प्रस्तावित मैनपुरी –एटा– कासगंज–बदायूं– संभल– गजरौला रेल लाइन को जल्द शुरू करने पर जोर दिया। सांसद धर्मेंद्र यादव ने रेल मंत्री से सभी लंबित योजनाओं पर तत्काल ध्यान देते हुए जनहित में उन्हें जल्द से जल्द लागू करने की मांग की।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment