आजमगढ़: अहरौला थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल खुलासा करते हुए चार महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गया माला और लॉकेट भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार 16 मार्च को खानपुरचंदू गांव निवासी रामचन्दर ने तहरीर देकर बताया कि उनकी माता के गले से माला व लॉकेट चोरी हो गया है। इस पर अहरौला थाने में मुकदमा संख्या 068/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत चार नामजद महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक नितेश कुमार चौबे ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए उसी दिन रात करीब 9:57 बजे चारों अभियुक्ताओं को थाना परिसर से गिरफ्तार कर लिया। महिला पुलिस कर्मी द्वारा तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी गया माला और लॉकेट बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर सील कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं में मीना (38), अर्चना (45) निवासी सउरदवा मित्तूपुर थाना पवई तथा अनुष्का (25) व पिंकी (22) निवासी पोखरवा थाना मछलीशहर, जनपद जौनपुर शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नितेश कुमार चौबे, महिला कांस्टेबल अनामिका कुशवाहा व नेहा शुक्ला शामिल रहीं। पुलिस ने सभी अभियुक्ताओं के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Blogger Comment
Facebook Comment