कहा, जोड़ा जाए ओबीसी का कॉलम,बिना स्पष्ट वर्गीकरण के प्रक्रिया का उद्देश्य संदिग्ध
आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी के नेता, मुख्य सचेतक एवं सांसद धर्मेंद्र यादव ने बुधवार को संसद में जातीय जनगणना का मुद्दा उठाते हुए सरकार से ओबीसी के लिए अलग कॉलम जोड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना का निर्णय सामाजिक, वास्तविक और आर्थिक आंकड़ों के संकलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन आश्चर्य की बात है कि इसके बाद जारी अधिसूचना में पिछड़ा वर्ग से संबंधित कोई अलग कॉलम शामिल नहीं किया गया है। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यदि जातीय जनगणना में ही पिछड़ी जातियों का स्पष्ट वर्गीकरण नहीं होगा तो पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य ही संदिग्ध हो जाता है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग देश की बड़ी आबादी का प्रतिनिधित्व करता है और इनके सटीक आंकड़ों के बिना नीतियों का वैज्ञानिक निर्धारण और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना संभव नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की कि गजट अधिसूचना में ओबीसी कॉलम को शामिल न किए जाने पर तत्काल स्पष्टीकरण दिया जाए और इसे संशोधित कर पिछड़ा वर्ग के लिए अलग कॉलम जोड़ा जाए, ताकि जातीय जनगणना का उद्देश्य पूरा हो सके।
Blogger Comment
Facebook Comment