पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, ₹2 लाख नकद व फर्जी दस्तावेज बरामद
आजमगढ़: जीएसटी चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को कंधरापुर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बिहार के मोतिहारी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से ₹2 लाख नकद, टैक्स इनवॉयस से संबंधित दस्तावेज व मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश कुमार पुत्र राजहरन राय निवासी वार्ड नंबर 2 झिटकहिया थाना आदापुर जनपद पूर्वी चम्पारण (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि बोगस फर्मों के नाम पर फर्जी जीएसटी पंजीकरण, कूटरचित इनवॉयस और ई-वे बिल के माध्यम से आयरन स्क्रैप का अवैध परिवहन कर राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा था। इस मामले में थाना कंधरापुर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।पुलिस टीम ने अभियुक्त को मोतिहारी स्थित मां अम्बे स्क्रेप मार्ट से गिरफ्तार किया। हालांकि एक अन्य आरोपी मधुसूदन जायसवाल मौके से फरार हो गया। इस प्रकरण में पूर्व में तीन अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। एसएसपी ने अभियुक्त की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाली पुलिस व साइबर सेल टीम को ₹25 हजार पुरस्कार देने की घोषणा की है।
Blogger Comment
Facebook Comment