आईजीआरएस पोर्टल की फरवरी रैंकिंग में मिली बड़ी उपलब्धि
आजमगढ़: जन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में आजमगढ़ पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह रैंकिंग शासन द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण और फरियादियों के फीडबैक के आधार पर निर्धारित की जाती है। माह फरवरी की समीक्षा में पाया गया कि आजमगढ़ पुलिस ने शिकायतों का समय से और प्रभावी तरीके से निस्तारण किया। निर्धारित मानकों के आधार पर जनपद को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। विशेष बात यह रही कि जनपद के सभी 23 थानों को भी अपनी-अपनी श्रेणी में प्रथम रैंक प्राप्त हुई है। इसमें कोतवाली, रानी की सराय, कंधरापुर, मुबारकपुर, सरायमीर, देवगांव, फूलपुर, बरदह सहित सभी थाने शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और मार्गदर्शन में आजमगढ़ पुलिस को यह उपलब्धि मिली है। इस सफलता पर उच्च अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों की सराहना की है। वहीं फरियादियों में भी पुलिस के प्रति विश्वास और संतुष्टि की भावना बढ़ी है।
Blogger Comment
Facebook Comment