आजमगढ़: सरायमीर थाना पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपित चोरी, धोखाधड़ी व अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल थे और संगठित रूप से अपराध कर अवैध लाभ अर्जित कर रहे थे। पुलिस के अनुसार थाना सरायमीर में दर्ज मु0अ0सं0 61/26 धारा 2ख(1)/3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को उपनिरीक्षक देवचरण सिंह मय पुलिस टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने गोलू सिंह उर्फ सिद्धार्थ सिंह निवासी ग्राम ईरनी थाना बरदह को उसके घर से शाम करीब 7:40 बजे गिरफ्तार किया। इसके बाद दूसरे वांछित अभियुक्त शान्तनु उर्फ शनि राय निवासी ग्राम सोफीपुर थाना देवगांव को रात करीब 8:35 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, धोखाधड़ी व अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवचरण सिंह, कांस्टेबल आलोक शुक्ला व होमगार्ड विनोद यादव शामिल रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment