.

आजमगढ़: देवगांव पुलिस ने दो महिला चोरों को किया गिरफ्तार


दो चोरी की घटनाओं का खुलासा, जेवरात व ₹5000 नगद बरामद

आजमगढ़: देवगांव थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई दो चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से जेवरात व ₹5000 नगद बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 8 जनवरी 2026 को वर्मा आभूषण गिरिश सेठ की दुकान पर एक व्यक्ति की जेब से ₹53,000 चोरी कर लिए गए थे। वहीं 16 फरवरी 2026 को जिवली तिराहा के पास टेम्पो में यात्रा के दौरान एक महिला के बैग से गहने व रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह व उपनिरीक्षक गौरव कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। सूचना मिलने पर कबीरा पुलिया के पास से दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान लक्ष्मी पत्नी मिथुन निवासी सुल्तानपुर तथा पूजा पत्नी सूरज निवासी सुल्तानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से 2 जोड़ी पायल, 6 जोड़ी बिछुआ, 1 जोड़ी कान की बाली, 2 जोड़ी माला व ₹5000 नगद बरामद किया है। दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment