.

आजमगढ़: डग्गामार वाहनों पर यातायात पुलिस का शिकंजा


विशेष अभियान चलाकर 8 वाहन किए गए सीज 

आजमगढ़: जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन कर संचालित डग्गामार वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने बुधवार को विशेष अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल आठ डग्गामार वाहनों को सीज कर दिया गया। यह अभियान 11 मार्च 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात शुभम तोदी के नेतृत्व में चलाया गया। निरीक्षक यातायात संजय कुमार पाल मय यातायात पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन कर संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान कुल 8 डग्गामार वाहनों को सीज करते हुए विधिक कार्रवाई की गई और सभी वाहनों को थाना रानी की सराय के प्रांगण में निरुद्ध कराया गया। यातायात पुलिस ने बताया कि जनपद में डग्गामार वाहनों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जा

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment