.

आजमगढ़: जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू



मकान सूचीकरण व गणना के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

आजमगढ़: भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) की तैयारियों को लेकर जनपद में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरबंशपुर के स्मार्ट क्लासरूम में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में चार्ज अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) गंभीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य लोक महत्व का और समयबद्ध होता है, इसके लिए पूरी गंभीरता से प्रशिक्षण लेना जरूरी है, ताकि मकान सूचीकरण गणना ब्लॉकों का गठन मानक के अनुरूप किया जा सके और प्रगणक व पर्यवेक्षकों की नियुक्ति सही तरीके से हो सके। प्रशिक्षण में जनपद के 08 ग्रामीण और 16 नगरीय चार्जों के चार्ज अधिकारियों तथा उनके कार्यालयों में जनगणना कार्य देख रहे राजस्व निरीक्षक, लिपिक और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हुए। नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के अधिशासी अधिकारी को छोड़कर अन्य सभी 08 ग्रामीण व 15 नगरीय चार्जों के अधिकारी अपने स्टाफ के साथ प्रशिक्षण में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरे दिन भी 11 मार्च को आयोजित किया जाएगा, जो सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान जनगणना 2027 के प्रथम चरण से जुड़े तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment