विभिन्न संगठनों में बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे युवाओं को सम्मानित किया गया
आजमगढ़ : अग्रवाल युवा समाज की बैठक बुधवार को श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय के सभागार में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार और आगामी चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अग्रवाल युवा समाज की नई कार्यकारिणी का चुनाव आगामी मई माह में कराया जाएगा। इसके साथ ही अप्रैल 2026 में होने वाले श्री अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट एवं उससे संचालित संस्थाओं के चुनाव को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। युवा समाज के सदस्यों ने ट्रस्ट एवं उससे जुड़ी संस्थाओं में युवाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसी उद्देश्य से 9 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि चुनाव समिति द्वारा लिए गए सभी निर्णय सभी सदस्यों को मान्य होंगे। बैठ में संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने पर भी बल दिया गया। इस अवसर पर समाज से जुड़े युवाओं को विभिन्न संगठनों में मिली जिम्मेदारियों पर सम्मानित किया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनोनीत शैलेंद्र अग्रवाल (मंडल कार्यसमिति सदस्य), आयुष अग्रवाल (मंडल कोषाध्यक्ष) तथा अखिल भारतीय वैश्य सम्मेलन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रेय अग्रवाल को महाराजा अग्रसेन का फटका पहनाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक सुधीर अग्रवाल को भी युवा समाज के अध्यक्ष अर्पित अग्रवाल एवं महामंत्री हर्षित अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित पदाधिकारियों एवं प्रबंधक ने युवा समाज को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक के अंत में संरक्षक ओम प्रकाश अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया, जबकि संचालन पंकज अग्रवाल ने किया। इस दौरान निखिल अग्रवाल, गगन अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, पुरुषोत्तम गोयल, सुनील कुमार अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अमृत अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, अंबर अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, नमन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, गौरव जैन, कुंजेश अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, शालू अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल, तांशु अग्रवाल, कृष्णा स्टोर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक की जानकारी पूर्व महामंत्री अमृत अग्रवाल द्वारा दी गई।
Blogger Comment
Facebook Comment